Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

यश कुमार की फिल्म “लाडो 2” की शूटिंग शुरू, गुजरात के खूबसूरत लोकेशन में हो रही शूटिंग…

यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता यश कुमार व निधि मिश्रा की अपकमिंग फिल्म “लाडो 2” की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के खूबसूरत लोकेशन में शुरू हुई है। फिल्म के निर्देशक सुजीत श्रीवास्तव हैं। फिल्म का फर्स्ट पार्ट लोगों को बेहद पसंद आया था। जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट को बनाने की घोषणा हुई थी, जो अब मूर्त रूप लेता नजर आ रहा है, जब इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में एक बार फिर से यश कुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। यश कुमार की पहचान एक ऐसे अभिनेता की रही है, जो कथा प्रधान फिल्मों के साथ आते हैं और अपने अभिनय से सबका दिल जीत लेते हैं। लाडो 2 भी उनके लिए खास होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी अधिक प्रभावशाली होने वाली है।

वहीं, फिल्म को लेकर यश कुमार ने बताया कि फिल्म जो आम लोगों की जहानिब कहती है और उसमें मनोरंजन के हर गुण होते हैं, उसे दर्शक जरूर पसंद करते हैं। अब लोग एक ही तरह की कहानी नहीं देखना चाहते। जब से डिजिटल मीडिया ने लोगों को विकल्प दिया है, उसके बाद से आप पब्लिक पर कुछ भी बना कर ना थोप से सकते हैं और ना ही ये कह सकते हैं कि पब्लिक जो देखना चाहती है, वही बनाएंगे। क्योंकि आज पब्लिक के सामने अच्छी फिल्में हैं, तो वे उस ओर रुख कर चुके हैं। यह मैं अपनी फिल्म लाडो के पहले पार्ट और अन्य फिल्मों के अनुभव के अनुसार कह रहा हूं। मुझे लगता है कि लाडो 2 भी दर्शकों को पसंद आएगी, क्योंकि इस फिल्म में भी कहानी है और कला को अदभुत प्रस्तुति मिलने वाली है। इसलिए सबों से आग्रह करूंगा कि जब भी हमारी फिल्म आएगी, तब आप पहले से अधिक प्यार और आशीर्वाद दीजिए।

वहीं, फिल्म के निर्देशक सुजीत श्रीवास्तव ने लाडो 2 को मजेदार कहानी वाली फिल्म बताया और कहा कि इस फिल्म का निर्माण पूरी भव्यता के साथ की जा रही है। इस फिल्म में बहुत सारे की पॉइंट्स हैं, जो इसे अलग बनाएंगे। इसकी चर्चा हम आगे आने वाले दिनों में करेंगे। अभी फिलहाल आपको ये बता दें कि लाडो 2 में यश कुमार, रितिक शर्मा, वियाना दादवानी, रोहित सिंह मटरू, प्रेरणा सुषमा, बालेश्वर सिंह, सुबोध सेठ, युगांत पांडे, नौशाद शेख, शाहिद कादरी, अनूप अरोरा, हैप्पी राय, राकेश बाबू, ऋषि और चंदन कश्यप मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related posts

बिहार को मिली एक और नए एयरपोर्ट की सौगात !…अब सीमांचल से भी भर सकेंगे उड़ान, पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को AAI ने दी मंजूरी…

Bihar Now

Profitable Pokies With Bonus For Payout

Bihar Now

भागलपुर में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र कैंपस में मिला जिंदा बम, फिर दहलाने की थी बड़ी साजिश ? ….पुलिस महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो