Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहार

रजनीकांत पाठक ने शहीद जवानों के परिवार वालों के लिए किया ऐसा काम, सुनकर होगा गर्व

उत्तरी कश्मीर के बावगुंड हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बखरी थाना क्षेत्र के बगरस ध्यान चक्की गांव निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह शहीद हो गए। इनकी शहादत की खबर सुनते ही आसपास के गांवों में मातम छा गयी थी ।

तभी एकता शक्ति फाउन्डेशन के उपाध्यक्ष रजनीकान्त पाठक और उनके पिता समाजवादी क्रांति के अग्रणी विचारक बखरी नगर पंचायत के प्रथम उपमुख्य पार्षद स्व दिनेश पाठक जी अपने आवास बखरी शकरपुरा पर 58वें राम जन्मोत्सव की तैयारी में थे।

परन्तु इस मार्मिक शहादत के सम्मान में इन पिता पुत्र ने हर सांस्कृतिक आयोजन को स्थगित कर दिया।इसी दिन 4 मार्च को यह घोषणा की गयी कि एकता शक्ति फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित राम जन्मोत्सव की राशि शहीद पिन्टु सिंह की 5 वर्षीय लाडली बेटी के शिक्षा के लिए शहीद परिवार को दी जायेगी।

जिसमें समाजवादी स्व दिनेश पाठक जी ने भी नगर उपमुख्य पार्षद के रूप में मिली मानदेय से 20000 हजार रूपये देने की इच्छा व्यक्त की।आज 27 जुलाई को बखरी के सांस्कृतिक धरोहर श्री विश्व बन्धु पुस्तकालय के 63 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शहीद पिन्टु सिंह के परिवार को एकता शक्ति फाउन्डेशन के उपाध्यक्ष व श्रीराम जानकी फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी रजनीकांत पाठक जी ने एक लाख की धनराशि शहीद की बेटी के उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की।

वीरेंद्र कुमार, बिहार नाउ

Related posts

जमुई में 6 से 8 जून तक प्रखंडों में लगेगा मोबाइल लोक अदालत…जिला जज ने बैठक कर चलती – फिरती लोक अदालत को सफल बनाने की पहल की…

Bihar Now

बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में EOU करेगी जांच

Bihar Now

Breaking: पूर्व प्रमुख के पति की चाकू गोदकर हत्या, कई लोग घायल, 30 से 35 की संख्या में अचानक बदमाशों ने की हमला…

Bihar Now