Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राज्यपाल ने आरक्षण संशोधन बिल को दी मंजूरी, बिहार में 75 प्रतिशत रिजर्वेशन का रास्ता साफ…

पटना: राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने आरक्षण संशोधन बिल 2023 को मंजूरी दे दी है. बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है.

SC-ST, OBC-EBC के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ा. इस संदर्भ में बिहार का सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गजट प्रकाशन करेगा. उसके बाद यह लागू हो जाएगा.

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विधानसभा और विधान परिषद में सर्वसम्मति से बिल पारित हुआ था. आरक्षण का दायरा 50 से 65 प्रतिशत करने का प्रस्ताव था. ईडब्ल्यूएस के 10 फीसद जोड़कर यह 75 प्रतिशत हो जाएगा.

अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 2 प्रतिशत, अति पिछड़ा जाति को 25 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग को 18 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा.

वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग वाले लोगों को पहले की तरह 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा.

Related posts

IRC के 80 वें वार्षिक तकनीकी प्रदर्शनी का पथ निर्माण मंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Bihar Now

दरभंगा : डॉक्टरों का वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज में छापेमारी, तीन बोतल शराब बरामद…

Bihar Now

पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी, दरभंगा हाउस में छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़े… पार्किंग में रखी कार में तोड़फोड़..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो