Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में विजय सिन्हा और हरि सहनी को नहीं मिला निमंत्रण, बीजेपी भड़की, बताया लोकतंत्र का अपमान…

बिहार बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस क्रम में वे बापू सभागार में बिहार चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) का शुभारंभ करेंगी।

लेकिन इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी को आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे विपक्ष के नेताओं को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाना न केवल संविधान के खिलाफ है बल्कि लोकतंत्र का भी अपमान है।

मंगलवार को बयान जारी कर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की एक बड़ी भूमिका है। ऐसे में इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेताओं को नहीं आमंत्रित किया जाना दुखद है। राजद को तो पहले से ही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। उसी तर्ज पर जदयू भी काम करने लगा है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में राष्ट्रपति को पत्र लिखकर शिकायत भी की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में आयोजित रात्रि भोज में दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि क्या सरकारी कार्यक्रम में जिस कार्यक्रम में राष्ट्रपति भाग ले रही हैं, उ अगला सदन के नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाया जाना कहां तक लोकतंत्र लेख मर्यादा है ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पटना आएंगी। बिहार के तीन दिवसीय दौरे के दौरान राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों के अलावा वह मोतिहारी और गया भी जाएंगी। चौथे कृषि रोड मैप के उद्धघाटन के अलावा एम्स के दीक्षांत समारोह में भी उन्हें शामिल होना है।

उनके आगमन को लेकर पटना शहर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। हवाईअड्डा से लेकर राजभवन और गांधी मैदान के बापू सभागार में बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मंगलवार से ही कड़ी कर दी गई।

Related posts

दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, बावजूद तय समय पर होगा कार्यक्रम… नीतीश सरकार के दबाव में फैसले लेने का जिला प्रशासन पर आरोप, कांग्रेस प्रभारी सचिव का बड़ा हमला ..

Bihar Now

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, महागठबंधन के विधायकों का हंगामा जारी

Bihar Now

एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सहरसा, दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो