Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

राहुल गांधी और नीतीश कुमार की मुलाकात पर “PK” ने दी नसीहत, कहा – देश में नेताओं के साथ चाय पीने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से विपक्षी एकता नहीं बनती…

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नेताओं और दलों के साथ में बैठकर चाय पीने से और प्रेस वार्ता करने से विपक्षी एकता अगर होनी होती तो आज से 10 साल में यह काम हो गया होता। नेताओं के आपस में मिलने से विपक्षी एकता नहीं हो सकती।

नीतीश कुमार जो कर रहे हैं इसका कोई मतलब नहीं बनता है। नीतीश कुमार जो विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं वो बिहार में पहले सीटों का ही फार्मूला जारी कर दे कि बिहार में जदयू, कांग्रेस, आरजेडी और उनके अन्य जो सहयोगी दल हैं वो कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.. प्शांत किशोर ने आगे कहा कि क्या नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़कर CPI(ML) को देंगे? CPI(ML) की जीत का औसत नीतीश कुमार से ज्यादा रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी 110 सीटों पर लड़ कर 42 सीट पर जीती हैं, CPI(ML) 17 सीटों से लड़कर 12 एमएलए जीती हैं।

इस हिसाब से उनको ज्यादा सीट मिलनी चाहिए, तो नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़ देंगे? जिसके अपने घर का ठिकाना है नहीं! *वह आदमी पूरे दुनिया में घूमेगा तो वो न घर का होगा ना बाहर का बचेगा।*

Related posts

वेबिनार के जरिए आकांक्षी उद्यमी महिलाओं को जागरूक करने की कवायद, समाज की आधी आबादी को आर्थिक रूप से विकसित करने की मंशा..

Bihar Now

Breaking : पटना के NIT घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मच गया हड़कंप, तेजाब डालकर हत्या की आशंका !.. जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

पटना में वाम दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंचे थे कार्यकर्ता, कई कार्यकर्ताओं व पुलिस बल का सिर फटा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो