Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रेप पीड़िता की मौत पर BJP सांसद ने लिखा – मैं शर्मिंदा हूं, फिर पोस्ट डिलीट किया … पोस्ट डिलीट करने पर‌ भड़के BJP प्रवक्ता, कहा – इतनी जल्दी क्या थी जायसवाल जी, पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र तो है न …

पटना में मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता की PMCH में इलाज के दौरान आज मौत हो गई, जिसके बाद न सिर्फ नेताओं का बल्कि आम लोगों का गुस्सा चरम पर हैं, .. रेप पीड़िता की मौत पर सियासी बवाल के बीच सरकार और सिस्टम सवालों के घेरे में है.. एक ओर जहाँ रेप पीड़िता की मौत पर कांग्रेस पटना की सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया हैं, वहीं NDA में भी इस घटना को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं…

इस घटना पर बीजेपी सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं शर्मिंदा हूं, फिर पोस्ट डिलीट किया…

सांसद संजय जायसवाल ने मामले को लेकर अपने ही सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर खबर शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं शर्मिंदा हूं कि पटना मेडिकल कॉलेज का छात्र रहा हूं। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों को सजा भी मिलनी चाहिए।’

हालांकि, आधे घंटे बाद ही उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया।… जिसके बाद बीजेपी के ही एक संवेदनशील प्रवक्ता ने संजय जायसवाल के इस कारनामे पर सवाल खड़े कर दिए …

बीजेपी प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी ने पोस्ट डिलीट करने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आपको डिलीट नहीं करना चाहिए था Sanjay Jaiswal जी। आप डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल जी के बेटे हैं। सच कहने वाले, अपनी बात पर टिकने वाले मदन प्रसाद जायसवाल जी के। इतनी जल्दी नहीं करनी थी आपको। आवाज़ तो पार्टी के भीतर से ही उठनी चाहिए। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र तो है न! जब आप जैसे लोग आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत नहीं करेंगे तो मेरे जैसे मामूली आदमी से कोई क्या अपेक्षा रख सकता है। इतनी बड़ी घटना पर आप चुप्पी साध लेंगे ऐसी अपेक्षा नहीं थी आपसे …

बता दें कि

मुजफ्फरपुर में 26 मई (सोमवार) को 11 साल की बच्ची से मछली बेचने वाले ने रेप किया था। आरोपी बच्ची को घर के पास से उठाकर 1 किमी दूर ले गया था। दुष्कर्म के बाद हत्या के नीयत से बच्ची का गला काट दिया।

बच्ची का गला करीब एक इंच तक कटा था। दरिंदे का इतने से मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से बच्ची के सीने और पेट को भी चीर दिया।

घटना स्थल से 500 मीटर दूर मक्के के खेत में बच्ची की चप्पल और कपड़े मिले थे। मौके से एक ब्लेड भी बरामद हुई थी।
पीड़िता की स्थिति इतनी खराब थी कि वो बोल नहीं पा रही थी। वो इशारों में अपने मां और अन्य परिजन से बात कर रही थी। अस्पताल में इलाज के दौरान इशारों में ही पीड़िता ने बताया था कि मेरे साथ गलत हुआ है।

पुलिस ने सोमवार को आरोपी रोहित सहनी (30) को कुढ़नी थाना क्षेत्र के हरपुल बलरा गांव से गिरफ्तार किया और रात में मेडिकल टेस्ट करवाया था।

Related posts

पुलिस सप्ताह के तहत रोहतास में डीआईजी नवीन चंद्र झा ने पुलिस अधिकारियों को दिलाई शपथ।

Bihar Now

पूर्व BJP MLC टुन्ना पाण्डेय के निलंबन पर खुशी से झूठ उठे जेडीयू नेता… कहा – “दबाव में ही सही लेकिन बीजेपी ने लिया सही फैसला… नीतीश की छवि के सामने सब सून्य”

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो