Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नोटिस, उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी आजीवन रेलवे में नौकरी…

रेलवे आरआरबी और एनटीपीसी के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने आज दूसरे दिन भी जमकर हंगामा किया है। छात्र दोबारा रिजल्ट निकालने की मांग कर रहे हैं।

पटना, फतुहा, आरा, सीतामढ़ी, नवादा, नालंदा, मुजफ्फपपुर समेत कई जगहों पर छात्रों का हंगामा देखा गया। छात्रों के इस हंगामे के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह चेतावनी दी है कि उपद्रव करने वाले छात्रों को रेलवे में नौकरी नहीं मिलेगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उपद्रव करने वाले छात्रों को चेतावनी दी है कि गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले उम्मीदवारों पर पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ ही उन्हें रेलवे की नौकरी हासिल करने से आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

यह संज्ञान में आया है कि रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार रेलवे पटरियों पर विरोध-प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में व्यवधान, रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी उपद्रवी / गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त हुए हैं। इस तरह की गतिविधियां उच्चतम स्तर की अनुशासनहीनता प्रदर्शित करती हैं जो ऐसे उम्मीदवारों को रेलवे / सरकारी नौकरियों के लिए अनुपयुक्त बनाती हैं। ऐसी गतिविधियों के वीडियो की विशेष एजेंसियों की मदद से जांच कराई जाएगी और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले उम्मीदवारों पर पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ ही उन्हें रेलवे की नौकरी प्राप्त करने से आजीवन प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

सभी आरआरबी सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गुमराह न हों या ऐसे तत्वों के प्रभाव में न आएं जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

NEET पेपर लीक मामले में तेजस्वी के PS प्रीतम को EOU ने पूछताछ के लिए बुलाया… भेजा नोटिस

Bihar Now

नीट-मेडिकल की परीक्षा में एलिट ने लहराया परचम…संस्थान के 187 छात्र-छात्रायें सफल, 500 अंक से उपर 96 स्टूडेंट्स…

Bihar Now

Breaking : भ्रष्ट पुलिसकर्मी पर SP की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, GPS ट्रैकिंग से अवैध वसूली करने वाले पर कार्रवाई..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो