Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“रोड शो ‘ ‘फ्लॉप शो’ बन कर रह गया “… पीएम मोदी के रोड शो पर RJD का तंज…

पटना ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘जॉब शो’ की मजबूरी में पटना के सड़क पर उतरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘रोड शो’ पूरे तौर पर ‘फ्लॉप शो’ बनकर रह गया।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले से हीं इसका अनुमान था और इसीलिए बार-बार रोड शो के रुट को बदला गया। बेइज्जती से बचने के लिए रोड शो के रुट के लिए जानबूझकर संकरी सड़क का चयन किया गया।

जो सामान्य दिनों में भी ‘वन वे’ रहता है। और मुख्य रूप से सघन व्यवसायिक क्षेत्र में आता है। रूट में घेरे गए बैरिकेट के बाहर जो लोग खड़े थे उसमें पटना के लोगों की नगण्य भागीदारी थी। अधिकांश लोग बिहार के विभिन्न स्थानों से ढो कर लाए गए भाजपा कार्यकर्ता हीं थे।

जनसंघ के जमाने से हीं भाजपा का मजबूत आधार माने जाने वाले क्षेत्र में भी भाजपा को आज निराश होना पड़ा है और उसे अपने सफाए का एहसास भी अच्छी तरह से हो गया होगा।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘रोड शो’ केवल इवेंट मैनेजमेंट बन कर रह गया।

पटना के लोगों ने पूर्ण रूप से इसे न केवल खारिज कर दिया है बल्कि ‘रोड शो’ के नाम पर पिछले कई दिनों से झेल रहे परेशानियों से उनके बीच काफी आक्रोश और नाराजगी है।

जिसका असर चुनाव के दिन दिखाई पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी ने रोड शो करके भाजपा उम्मीदवारों के हार के फासले को और भी ज्यादा बढ़ा हीं दिया है।

Related posts

#Resignmangalpandey… स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का मांगा जा रहा इस्तीफा… ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड..

Bihar Now

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को मुख्यमंत्री ने किया अर्घ्य अर्पित…

Bihar Now

Breaking : नीतीश “सरकार” के बुलडोजर पर हाईकोर्ट का ब्रेक ! … पटना DM को कोर्ट में पेश होने का निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो