Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहतास में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग गंभीर रूप से घायल

बिहरा के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के नीमडीहरा में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई. इस घटना में लाठी-डंडों का भी उपयोग किया गया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम राजू यादव है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

मारपीट की इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने खड़े हैं और अचानक मारपीट शुरू हो जाती है. इस दौरान चीख-पुकार मच जाती है,

जिससे आसपास के लोग दहशत में आ जाते हैं. राजू यादव के पिता ने बताया कि यह विवाद उनके पाटीदार से चल रहा था. उन्होंने कहा कि पहले तू-तू, मैं-मैं हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों का उपयोग किया गया.

इस घटना में राजू के अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. वहीं इस मामले में करगहर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित पक्ष ने करगहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है. घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है और स्थानीय लोग इस गंभीरता को लेकर चिंतित हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाएं और कानून अपने हाथ में न लें.

Related posts

Breaking: नहीं रहे भारत के‌ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार,शोक की लहर…

Bihar Now

आरक्षण के मुद्दे को लेकर दलित विधायकों की बैठक पर शिवचंद्र राम का बयान,कहा – आरक्षण के लिए शुरू से आरजेडी ही लड़ रही है लड़ाई…

Bihar Now

मिथिला के लाल ने “CAT” में लहराया परचम… घर से पढ़ाई कर पहले प्रयास में 99.68% से मिली सफलत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो