Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लखीसराय में दो गुटों में जमकर मारपीट, पथराव… कई लोग घायल,तनाव व्याप्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका…

लखीसराय:  क्यूल थाना क्षेत्र के हाकिमगंज गांव में दो समुदायों के बीच। जिला मुख्यालय से सटे किऊल के पास स्थित हकीमगंज और खगौर गाव में शुक्रवार की देर शाम दो संप्रदायों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद में पथराव भी हो गया।

इसमें दोनों पक्षों की और से दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गाव में तनाव की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार, एएसपी सैयद इमरान मसूद काफी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कैंप कर लोगों को समझाया।

मिली जानकारी के अनुसार हकीमगंज गाव के एक युवक के यहा खगौर गाव के एक युवक का कुछ रुपये बाकी था। इसी को लेकर दोनों युवकों की बीच विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों युवक के समर्थन में हकीमगंज और खगौर गाव के लोग एकजुट होकर आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगे। पथराव होते ही हकीमगंज गाव से लेकर खगौर गाव तक अफरातफरी मच गई। लोग लाठी डंडे और हाकी स्टिक लेकर सड़कों पर दौड़ने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही किऊल थाना की पुलिस वहा पहुंची लेकिन स्थिति अनियंत्रित होते देख वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की सूचना दी। इसके बाद लखीसराय व कबैया थाना के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके तुरंत बाद एसपी सुशील कुमार और एएसपी सैयद इमरान मसूद पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी तत्व भाग खड़े हुए।

मौके पर पहुंचे एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। लोग वापस अपने घर चले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आत्मा, बिहार नाउ, लखीीसराय

Related posts

बंटबे न करेगा, सीट शेयरिंग में देरी के सवाल से भड़के तेजस्वी… मोहन यादव के आने पर बोले- क्या दिक्कत है…

Bihar Now

लालू यादव को मिली जमानत, डोरंडा कोषागार में सजायाफ्ता लालू यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल…

Bihar Now

चैती दुर्गा पूजा का आज दूसरा दिन, धूम धाम से निकला कलश यात्रा,पूजा अर्चना के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो