Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

लगातार जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद लोग दिख रहे लापरवाह, लॉक डाउन को पालन करने को लेकर पुलिस की सख्ती, उल्लंघन कर लोगों को किया जा रहा दंडित…

बेगूसराय में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा बृद्धि के बावजूद भी लोग लॉक डॉन का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं । हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है एवं लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को दंडित भी किया जा रहा है । फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ।

आज बेगूसराय सदर एसडीएम संजीव चौधरी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश के नेतृत्व में शहर के विभिन्न सड़कों पर जोर शोर से जांच पड़ताल की गई जिसमें कई लोग बेवजह बाइक से घूमते नजर आए साथ ही साथ बहुत सारे लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। नियम का उल्लंघन कर रहे लोगों को पचास रुपया का अर्थदंड भी लगाया गया है साथ ही साथ उन्हें सलाह दी गई कि वह बेवजह घर से नहीं निकले और यदि आवश्यक कार्यों से घर से निकलना पढ़े तो मास्क का उपयोग करें ।

गौरतलब है कि बेगूसराय में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1093 हो गई है और अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या दस तक पहुंच गई है । एसडीएम संजीव चौधरी ने बताया कि अभी यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

एक छात्र की गला रेतकर हत्या, शव को खेत में फेंका, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश..

Bihar Now

“बिहार में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए”… बिहार इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के 79वें वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल …

Bihar Now

बिहार में खत्म होगी शराबबंदी ! … मांझी का ऐलान, NDA की सरकार बनने पर खत्म होगी शराबबंदी….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो