Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

ललन बाबू… आपने खेल की शुरुआत की थी और अब अंत होगा !… JDU को बीजेपी का खुला चैलेंज…

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बाद  बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है .. महाराष्ट्र घटनाक्रम पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के दिए गए बयान पर विजय सिन्हा ने जमकर हमला बोला है .. विजय सिन्हा ने कहा है की जनाधार का  दिनदहाड़े अपहरण कर और जंगलराज के पुरौधा के साथ गलबहियां करना कितना सही था ललन बाबू …

महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपना बयान जारी करने के पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लल्लन बाबू जरा यह भी तो आप सोच लेते कि बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहियां कर जब आपने सरकार बनाई तो वह खेल कैसा था?क्या वह उचित था?उस पर आप क्यों नहीं बोलते?उस समय तो आपको बहुत आनंद आया होगा..

विजय सिन्हा ने कहा कि आपने ही तो इस खेल की शुरुआत की है। इसका अंत तो होगा ही। भाजपा को जनता का अपार समर्थन है और यह समर्थन आगे भी बरकरार रहेगा। आप चाहे जितना अभी ठगबंधन कर लें। जनता का अटल विश्वास भाजपा और यशस्वी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर बना रहेगा।

Related posts

Kotak Bank भी बढ़ाया मदद का हाथ, जरुरतमंदों के बीच बांटा राहत सामग्री…

Bihar Now

NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद लिया फैसला..

Bihar Now

नीतीश कुमार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का मिसाल बना बिहार – अशोक चौधरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो