Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

लापता युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ी में मिला शव … इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिन से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव झाड़ियों से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई इलाके की है…

मृतक की पहचान 21 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से बिजली मिस्त्री था। बताया जा रहा है कि संजय दो दिन पहले अपने तीन चार दोस्तों के साथ घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद संजय का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था।

इसी बीच उसका शव झाड़ियों से बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि संजय पहले भी घर से कई कई दिनों तक गायब रहता था। उन्हें लगा कि वह खुद वापस लौट आएगा लेकिन इस बार वप वापस नहीं लौटा।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने संजय की बेरहमी से हत्या की है।

मृतक के गले पर रस्सी के निशान मौजूद है और उसका एक हाथ किसी जंगली जानवर ने नोच दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है

Related posts

यह पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के समीप का है. बस पटना से गोपालगंज जा रही थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Bihar Now

नीतीश कुमार ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया, फिर भी हमने कसम खाई है नीतीश के साथ रहने का … लेकिन राजनीति में कसम‌ का कोई मतलब नहीं होता है – मांझी

Bihar Now

70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, 25 से 30 अप्रैल तक पटना में होगा एग्जाम

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो