Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू-नीतीश के शासनकाल पर जबरदस्त प्रहार !… “बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ भी नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को बनाया जा रहा मजदूर”

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश के 35 साल के शासन का विश्लेषण करते हुए कहा कि बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट आदि नहीं बनता है। बिहार में सिर्फ एक चीज बन रही है, हमारे नौजवान लड़कों को मजदूर बनाया जा रहा है।

हमारे राज्य में स्टील या सीमेंट की फैक्ट्री नहीं है, इसलिए हमारे युवाओं को दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करनी पड़ती है। हमारे राज्य के युवा दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू-नीतीश ने मिलकर पूरे समाज को अनपढ़ बना दिया है। इसका नतीजा यह है कि हमारे सारे बच्चे मजदूर ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश के राज में ज्यादा फर्क नहीं है। लालू जी के राज में अपराधी जनता को परेशान करते थे और नीतीश कुमार भाजपा के राज में अधिकारी जनता को परेशान करते हैं।

नीतीश कुमार के अफसर राज का आलम यह है कि आम लोगों को चाहे जमीन संबंधी कोई काम करवाना हो या जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते।

Related posts

ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !… सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय …

Bihar Now

राहगीरों के साथ लगातार हो रहे छिनतई को लेकर पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क जाम कर विरोध प्रर्दशन…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत मधुबनी दौरा, रिवर फ्रंट सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो