Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

लालू यादव के साथ पहुंचे तेजप्रताप यादव को राबड़ी आवास में नहीं मिली एंट्री, बौखला गए तेजप्रताप… कहा – RJD से अब कोई लेना देना नहीं, जल्द लेंगे बड़ा फैसला…

बिहार विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले लंबे समय के बाद लालू प्रसाद यादव आज शाम पटना पहुंचे हैं… लालू यादव को पटना एयरपोर्ट पर रिसिव करने के लिए तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह सहित तमाम नेता पहुंचे थे.. लालू यादव को एयरपोर्ट से राबड़ी आवास तक सभी नेताओं ने रिसिव कर लाया लेकिन राबड़ी आवास में लालू यादव के बड़े लाल यानी तेजप्रताप यादव को अंदर घुसने से रोक दिया गया.. तेजप्रताप यादव को राबड़ी आवास में एंट्री नहीं मिली.. ये सब लालू यादव की मौजूदगी में होता रहा.. इसके बाद तेजप्रताप यादव बौखला गए..

तेजप्रताप यादव ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह पर जमकर भड़ास निकाली.. तेज प्रताप ने बड़ा बयान दिया है..तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरा आरजेडी से कोई लेना-देना नहीं. तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें राबड़ी आवास में नहीं जाने दिया गया, न ही उनके पिता लालू यादव को उनके घर जाने दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनको धक्का दिया और पिता के सामने उनकी बेइज्जती की. अब उनका आरजेडी से कोई लेना-देना नहीं है, वो जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेंगे…

 

Related posts

ये कैसा स्वच्छता अभियान ?

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने किया मीठापुर का निरीक्षण…कई तरह की योजनाओं पर हुई चर्चा…

Bihar Now

Breaking : पटना के ADM लॉ एंड ऑर्डर पर गिरी गाज…शिक्षक अभ्यर्थी की पिटाई मामले में कार्रवाई…तत्काल प्रभाव से एडीएम को हटाने का आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो