Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा – जल्द लौटेंगे पटना…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन ली. राजद सुप्रीमो ने कोविशिल्ड का पहला डोज संसद भवन में लिया. कोरोना का टीका लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान लालू ने अपने बेटे तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे भी आगे निकल चुके हैं.

दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर लालू यादव ने कहा कि “तेजस्वी यादव हमसे बहुत आगे निकल गए हैं. किसी को बनाने से नहीं होता है, खुद बन जाता है. जब मैं जेल के अंदर था तब तेजस्वी यादव को देश ने देखा कि किस तरह से बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका साथ दिया.” लालू ने ये भी कहा कि “बिहार विधानसभा में पुलिस अधिकारियों ने विधायकों को बेरहमी से पीटा. संसदीय लोकतंत्र में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था. विधानसभा में तेजस्वी यादव ने जो कहा, वो वाजिब है.”

जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर लालू यादव ने कहा कि “जातीय जनगणना होनी चाहिए. इसके लिए मैंने लगातार संघर्ष किया है. जातीय जनगणना को लेकर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए.” पटना आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “तबीयत पहले से ठीक है. एक-दो महीने में छुट्टी मिल जाएगी.” ममता बनर्जी और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी की मुलाकात को लेकर लालू ने कहा कि लोग उनसे मिलने आते रहते हैं.

एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात को लेकर लालू ने कहा कि “शरद पवार के साथ-साथ सपा नेता राम गोपाल यादव और कांग्रेसी सांसद अखिलेश सिंह भी आये थे. उन्होंने मुलाकात की और इतने लंबे समय के बाद मिलकर अच्छा लगा. लंबे अर्से बाद उनसे मिलकर ख़ुशी हुई. उनके सुखद, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना करता हूँ.”

Related posts

लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, वोटिंग 7 फेज में, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को, नतीजे 4 जून को…

Bihar Now

जमुई में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की हुई मौत,11 लोग हुए घायल… द

Bihar Now

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह का बड़ा बयान…बागी विधायकों की जाएगी सदस्यता ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो