Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

लेप्रा सोसाइटी ने कुष्ठ आश्रम के बच्चों को प्रदान की सहायता राशि, मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद…

रक्सौल के सुंदरपुर कुष्ठ कालोनी में लेप्रा सोसाइटी द्वारा क्रियान्वित चाहा परियोजना के अंतर्गत कुष्ठ आश्रम के बच्चों को सहायता राशि प्रदान की गयी है । लेप्रा सोसाइटी द्वारा विगत कई वर्षों से विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कुष्ठ से पीड़ित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा हेतु निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है ।

इस सहायता राशि से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है और इसी के साथ साथ उनके अंदर सामाजिक व भावनात्मक विकास भी विकसित हो रहा है । यह सभी बच्चें अपनी प्रतिभा और काबिलियत के बल पर जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त कर रहे हैं लेप्रा सोसाइटी के राज्य समन्यवक शजनी कान्त सिंह ने सभी स्कूल जाने वाले बच्चो बचियों को बताए की जीवन की पहली खुशहाली ज्ञान हैं । इसी क्रम में लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेल्फेयर येसोसिएसन रक्सौल के संचालक कविता भट्राई माता जी ने बच्चे को हर संभव शिक्षा दिलाने मे मदत की बात बताई l
लेप्रा सोसाइटी के प्रतिनिधि श्री दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मुझे व्यक्तिगत स्तर पर सबसे ज्यादा इस कार्य में रुचि है क्योंकि जिनके माता पिता समाज बंचित् लोगो के बच्चों को उनकी शिक्षा में आर्थिक सहयोग हेतु जो भी संभव प्रयास होगा परियोजना के माध्यम से करना चाहेंगे उसे यथा संभव करने का प्रयास मेरे और लेप्रा सोसाइटी द्वारा किया जाता है ।
इस कार्यक्रम में लेप्रा सोसाइटी एवं लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेल्फेयर येसोसिएसन रक्सौल के पदाधिकारी  कृष्णा कुमार यादव, जगत बहादुर, ओंप्रकाश समेत अन्य कई गणमान्यों ने सहभाग किया ।

Related posts

विधानसभा के आगामी बजट सत्र के सफल संचालन को लेकर दलीय नेताओं की बैठक, नंद किशोर यादव ने कहा – इस सत्र में अधिकाधिक कार्यों को किया जा सकेगा निष्पादित…

Bihar Now

दुर्गा पूजा को‌ लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस मुख्यालय !… सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बिहार में 10 दिनों के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल …

Bihar Now

Breaking : तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो