Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

लैंड फॉर जॉब केस में लालू से ED की पूछताछ, बेटी मीसा के साथ ED दफ्तर पहुंचे लालू, ऑफिस के बाहर समर्थकों की नारेबाजी…

लैंड फॉर जॉब केस में ED आज RJD सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे लालू यादव बेटी मीसा भारती के साथ ED ऑफिस पहुंचे। ED दफ्तर के बाहर RJD समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं।

इधर, तेजस्वी यादव ने केंद्र और जांच एजेंसियों पर हमला बोलते हुए कहा- ‘BJP की सारी टीमों का काम अब सिर्फ बिहार में है। वो बुलाते हैं हम लोग जाते हैं। कुछ होना जाना नहीं है। अगर में राजनीति में नहीं होता तो कोई केस नहीं होता। इससे हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जितना ये लोग तंग करेंगे, हम उतने मजबूत होंगे।’

दरअसल, लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी।

लैंड फॉर जॉब्स मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए थे। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे।

Related posts

पति के प्यार और त्याग से सजी यश कुमार की फिल्म “कभी अलविदा ना कहना” का ट्रेलर आउट, जल्द रिलीज होगी फिल्म…

Bihar Now

विधानसभा के आगामी बजट सत्र के सफल संचालन को लेकर दलीय नेताओं की बैठक, नंद किशोर यादव ने कहा – इस सत्र में अधिकाधिक कार्यों को किया जा सकेगा निष्पादित…

Bihar Now

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे तेजस्वी यादव…सीएम नीतीश पर तेजस्वी का तंज, सूबे के लोग त्राहिमाम हैं और सीएम 136 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो