Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को राहत, तेजस्वी, राबड़ी, मीसा समेत सभी आरोपियों को मिली जमानत…

जमीन के बदले नौकरी घोटाले (लैंड फॉर जॉब केस) में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए सभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है। इस केस की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी …

लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती समेत लैंड फॉर जॉब केस के सभी 17 आरोपी बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर सभी को पिछले महीने समन किया था। सभी आरोपियों ने कोर्ट में बुधवार को जमानत की अर्जी दी।

कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया। साथ ही 16 अक्टूबर सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है…

Related posts

टूट जाएगी नीतीश की पार्टी JDU !… LJP-R के संपर्क में जेडीयू के कई विधायक-सांसद, चिराग का दावा …

Bihar Now

Bihar Now

Change For Sure के रक्तदान शिविर में लोगों ने खुलकर किया रक्तदान, बिहार के तमाम रक्तदाता संगठन और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो