Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विजय सिन्हा का बड़ा बयान… विपक्षी पार्टियों की बैठक के दिन बीजेपी करेगी बड़ा आंदोलन…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर राजधानी पटना में आगामी 12 जून को तमाम विपक्षी दलों की बैठक आयोजित करवाने वाली है। वहीं, अब बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के तरफ से इस दिन को लेकर बड़ा एलान किया गया है। बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के तरफ से यह ऐलान किया गया है कि- आगमी 11 और 12 को भाजपा पूरे बिहार में आंदोलन करेगा।

विजय सिन्हा ने कहा कि – पूरे पार्टी की तरफ से आगामी 11 और 12 जून को बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इन भ्रष्टाचारियों को हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। परिवारवाद और वंशवाद के कारण जो लोग संपत्ति कमाए हैं उस भ्रष्टाचारी को लोकनायक की धरती को अपवित्र नहीं करने देंगे। उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन होगा और फिर से बिहार से अपराध तानाशाही और हिटलरशाही सामंतशाही प्रवृत्ति सत्ता में आकर चला रहे हैं वह कभी भी पूरी नहीं होने देंगे…

विजय सिन्हा ने चाणक्य नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब विपक्ष में हाहाकार मचा तो समझो कि राजा ईमानदार और चरित्रवान है। आज एक तरफ विदेश के लोग पीएम का पैर छू रहे हैं तो वहीं घर के अंदर भ्रष्टाचारी गलबहियां कर करके भाग रहे हैं।

एकजुट हो रहे हैं लेकिन इनकी एकजुटता नहीं चलने वाली है। लेकिन एकजुटता देश के तमाम लोगों को भाजपा के समर्थन में एकसाथ कर देगा।

Related posts

Big Breaking: दरभंगा समेत 17 जिलों में नए सिविल सर्जन की पोस्टिंग,कई मेडिकल अफसरों का तबादला.. पढ़िए पूरी लिस्ट…

Bihar Now

अस्ताचलगामी सूर्य देव को छठ व्रतियों ने दिया पहला अर्घ्य, भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now

बिहार में फंसे गुजरातियों के लिए “फरिश्ता” बने पत्रकार शिवपूजन झा व उनके स्कूली दोस्त …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो