Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

विधानपार्षद सुनील सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. आर आर झा की कोरोना से मौत से मिथिलांचल में शोक की लहर..

एम्स जैसे बड़े अस्पतालों पर भी लगने लगा प्रश्न चिन्ह…

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने आज यहां जारी अपने बयान में विधान पार्षद सुनील सिंह जी एवं समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ० आरआर झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्ति कोरोना से पीड़ित थे तथा एम्स में इलाज चल रहा था और आज उनके निधन की सूचना प्राप्त हुई है। अब प्रश्न उठने लगा है की एम्स एवं आईजीएमएस जैसे बड़े अस्पताल में भी लोगों की जान नहीं बचेगी तो लोग अब जाएं कहाँ। प्रो० चौधरी ने स्व० सुनील सिंह के साथ बीते अपने कुछ प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहते हैं ऐसा मिलनसार राजनेता मिलना मुश्किल है। प्रो० चौधरी ने कहा कि बहेरी के ठाठोपुर गांव में पिछले छठ पर्व के समय स्वर्गीय सिंह को छठ घाट का उद्घाटन करना था। आयोजक राधे मंडल मुखिया ने मुझको भी निमंत्रण दिया था।

सुनील जी ने मुझसे फोन से पूछा आप कब तक ठाठोपुर पहुंचेंगे। मैंने उनसे कहा मैं एक कार्यक्रम में हूं और 5:00 बजे तक पहुंच जाऊंगा तब तक आप अपना कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा आप निश्चिंत होकर 5:00 बजे पहुंचे मैं भी उसी टाइम पर पहुंच जाऊंगा आपसे पहले कदापि नहीं, उनका व्यक्तित्व ऐसा ही था कि उन्होंने आयोजकों से कहा कि सबसे पहले विनोद जी का अभिनंदन होगा और उन्होंने स्वयं मेरा अभिनंदन किया। उनसे जब मैंने कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा सिर्फ डायबिटीज परेशान करता है बाकी सब ठीक है। उपस्थित गांव वालों ने जब उनसे कहा कि विनोद जी पुनः इस बार विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा आप सभी इन्हें मदद करें खुलकर। ऐसा सरल व्यक्तित्व था स्वर्गीय सिंह का। आज पूरा दरभंगा उनके मौत से दुखी है।
आज ही उज्जैन निवासी डॉ० आर०आर झा को कोरोना से मरने की खबर मिली है यह समस्तीपुर में फिलहाल सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत थे। एक सफल सर्जन के रूप में जिन्होंने कोरोना मरीजों का इलाज किया हो आज वे स्वयं जीवन से जंग हार गए। उनका भी एम्स में ही इलाज चल रहा था। मैं दोनों व्यक्तियों के निधन से मर्म आहत हूं तथा उन्हें शत-शत श्रद्धांजलि निवेदित करता हूं।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

नहीं रहे देश के हाजिर जवाबी जाने-माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी

Bihar Now

3 कट्टा के साथ शराब पीते बैंक मैनेजर सहित एक अन्य गिरफ्तार…

Bihar Now

चार मिनट में लाखों के गहनों की लूट, बिहार के रोहतास में दिनदहाड़े ज्लेवरी शोरूम लुटेरों का तांडव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो