Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत..

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के रामघाटी गांव के आदिवासी टोला में विषाक्त भोजन खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की उम्र क्रमशः 7, 10 एवं 13 साल के करीब है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद आदिवासी टोला में मातम पसर गया है।

घटना सोमवार की रात की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी टोला के 36 साल के बबलू हेंब्रम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रात में भोजन कर सो गए। मंगलवार की सुबह बबलू व उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। इस बीच बच्चे को उठाने पर पता चला की उनकी मौत हो गई है।

गंभीर रूप से बीमार बबलू व उनकी पत्नी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त भोजन खाने के कारण यह घटना हुई है। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। पीड़ित के घर गांव के लोगों की भीड़ जमा हाे गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी व थानेदार मनोज कुमार मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

 

Related posts

Bihar Now

लाठीचार्ज के खिलाफ धरना पर‌ बैठी BJP, पटना समेत सभी जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल…

Bihar Now

Lockdown में बिहार वाणिज्य विभाग को मिला 32 हजार करोड़ का राजस्व, 23 फीसदी की वृद्धि…विषम परिस्थितियों के बावजूद वाणिज्य कर विभाग की उपलब्धि…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो