Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

व्यवसाई हत्याकांड में DGP की बड़ी कार्रवाई… घटनास्थल पर खुद पहुंचे DGP… जांच को लेकर STF को सौंपी कमान…कहा- किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्से जाएंगे दोषी…

चर्चित व्यवसायी हत्याकांड के रिव्यू को लेकर आधीरात डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के सीतामढ़ी पहुँचे। जहाँ उन्होंने खुद से घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार से भी मिले। व

डीजीपी के पहुंचने की खबर पाकर जिले के तमाम बड़े व्यवसायी भी मृतक व्यवसायी के आवास के बाहर पहुंच वी वॉनट जस्टिस को नारेबाजी करने लगे। हालांकि सीतामढ़ी पहुँचने के साथ ही एक्शन मोड में दिख रहे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ को जाँच के आदेश तक दे डाले।

इस दौरान उन्होंने बताया कि एसटीएफ के डीएसपी रेंज के अधिकारी इसका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष के अंदर जिले में व्यवसाईयी को टारगेट कर घटना को अंजाम देने वाले रैकेट को ध्वस्त करने की बात कही है।

बुधवार को बिहार नाउ ने इस वारदात की  एक्सक्लूसिव खबरें चलाई थी, जिसके बाद DGP ने इस खबर पर संज्ञान लेते हुए मौके वारदात पर खुद देर रात पहुंच गए…इस मौके पर डीजीपी ने सीतामढ़ी से खास लगाव होने की बात कही..साथ ही उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की जनता ने मुझे 6  साल तमाम वरीय पद पर रहकर सेवा करने का मौका दिया है…

बता दें की लॉक डाउन के दौरान बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए शहर के एक बड़े व्यवसायी प्रभात साइकिल स्टोर के मालिक प्रभास हिसारिया की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद से जिले के व्यवसाइयों में पुलिस प्रशासन को लेकर काफी रोष व्याप्त था।

वही उक्त मामले को लेकर सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख एसपी, डीएसपी समेत जिले के पुलिस पदाधिकारियों की शिकायत करते हुए कुव्यवस्था से अवगत कराया था। जिसके बाद देर रात खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सीतामढ़ी पहुँच घटना की जाँच किये।

आमोद कुमार, बिहार नाउ, सीतामढ़ी

Related posts

Breaking : तेजस्वी और उनकी पार्टी RJD ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार…

Bihar Now

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

Bihar Now

बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने खोया आपा, RJD MLC को पढ़ाया नियमों का पाठ..

Bihar Now