Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

शरजील के पिता मेरे दोस्त थे, इसका कतई अर्थ नहीं कि शरजील के बयानों का समर्थन करता हूं- अरुण कुमार

जहानाबाद की पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार अरुण कुमार और शरजील इमाम को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें की जा रही है। जिसे लेकर उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के पिता मेरे दोस्त थे। इसका कतई अर्थ नहीं की मैं शरजील के द्वारा दिए गए बयानों का समर्थन करता हूँ।

सोशल मीडिया में कई तरह की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। कहीं मेरी तस्वीर वायरल की जा रही है, तो कहीं कुछ तो कहीं कुछ। मैं उनलोगों से पूछना चाहता हूँ कि नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं शरजील के साथ वायरल की जा रही है। जबकि नीतीश कुमार के पिता ने तो अपनी पार्टी से टिकट भी दिया था। मैं नीतीश कुमार की तरह कायर नहीं हूँ। अगर उसके पिता से मेरे संबंध अच्छे थे, तो थे।

इसमें अफवाहें फ़ैलाने की कोई जरूरत है। मैं इस्लामिक स्टेट का धूर विरोधी हूँ। मैं तो CAA का समर्थन भी कर रहा हूँ। अब क्या गली-मोहल्ले में पोस्टर लगवाता फिरूँ कि मैं बहुत बड़ा देश भक्त हूँ। मुझे किसी को देश भक्ति की प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि बिगत दिनों डॉ. अरुण कुमार को लेकर कई अखबारों और डिजिटल मीडिया के प्लेटफॉर्म न्यूज़ पोर्टलों में खबरें चलाई गईं कि अरुण कुमार ने शरजील इमाम का बचाव किया है। जबकि अरुण कुमार का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। तोड़ मरोड़ कर मेरी बातों को पेश किया जा रहा है।

चन्द्र भूषण पाण्डेय, पटना

Related posts

सहरसा में बेखौफ अपराधी, बैंक से पैसा निकाल घर जा रही महिला से लाखों की लूट..थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात…

Bihar Now

Real Australia Deposit Casino Pokies

Bihar Now

बेगूसराय में ऑपरेशन रोड से मचा हड़कंप

Bihar Now