Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी पर सदन में सवाल करने वाली RJD विधायक पर थाने में है उत्पाद अधिनियम का केस दर्ज… तेजस्वी यादव जी , क्या अब शराबबंदी पर अपनों का भी विरोध या साथ ?

बिहार में शराबबंदी विपक्ष के लिए एक अहम मुद्दा बन गया है.. शराबबंदी को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है..नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ राजभवन मार्च किया.. शराबबंदी को लेकर लगातार विपक्ष नीतीश सरकार के मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग कर रही है.. लेकिन इस सब के बीच एक बहुत बड़ा खुलासा आरजेडी पार्टी से सामने आ रही है..

शराबबंदी को लेकर सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश कर चर्चे की मांग करने वाली RJD विधायक रेखा दवी पर शराब का केस दर्ज है.. प्रश्नकाल खत्म होने के बाद शून्यकाल की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई राजद सदस्य रेखा देवी की तरफ से शराब पर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया गया।

मसौढ़ी की राजद विधायक रेखा देवी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश कर चर्चा कराने का आग्रह किया। राजद विधायक रेखा देवी के कार्यस्थगन को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पढ़ना चाहते थे।

रेखा देवी ने कहा कि मेरा प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष पढ़ेंगे। विस अध्यक्ष ने इसकी अनुमति भी दे दी। लेकिन सत्ता पक्ष ने इस पर विरोध दर्ज किया। विरोध के बाद अंततः रेखा देवी ने कार्य स्थगन पढ़ा। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। राजद के जिस विधायक ने सदन में शराबबंदी को फेल बता कर कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिय़ा उन पर ही शराब की गड़बड़ी का केस दर्ज है।

मसौढ़ी की राजद विधायक रेखा देवी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के माध्यम से मांग किया कि बिहार में शराबबंदी फेल है और मंत्री ही शराब के कारोबार में लगे हैं। वैसे मंत्रियों पर कार्रवाई हो और सदन में इस पर चर्चा हो और सरकार इस पर जवाब दे। लेकिन जो विधायक शराबबंबदी को फेल बता रही थी वे ही शराब के धंधे में संलिप्त हैं। राजद विधायक रेखा देवी पर शराब अधिनियम में केस दर्ज है। खुद मसौढ़ी विधायक ने अपने शपथ पत्र में उल्लेख किया है।

मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी पर शराब मामले में केस दर्ज है. खुद उन्होंने इसका उल्लेख किया है. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र में इसका खुलासा किया है .रेखा देवी पर 2017 में धनरूआ थाने में शराब एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था.

शपथ पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि धनरूआ थाना में कांड संख्या 356-2-17 दर्ज है। उसमें 30 ए और 45 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 दर्ज है। विधायक पर मद्य निषेध अधिनियम का उल्लंघन का आरोप है।

सबसे बड़ा सवाल कि शराबबंदी पर सरकार को घेरने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्या अपने विधायक रेखा देवी पर भी अब कार्रवाई करेंगे  ?…

Related posts

तेजस्वी यादव के बाद अब बिहार के डिप्टी सीेएम विजय कुमार सिन्हा के दो EPIC कार्ड होने की बात सामने आई है। कांग्रेस ने विजय सिन्हा के पास दो EPIC कार्ड होने का दावा किया है।

Bihar Now

Big Breaking : क्वरंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी की अचानक मौत, 25 मई को पूणे से लौटा था बिहार…

Bihar Now

Paypal Casino Au New

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो