Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शहीद जवान के शहादत को सलाम… पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब…

त्रिपुरा में शहीद हुए बेगूसराय के जवान चंदन कुमार का शव आज उनके पैतृक गांव भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पहुंचते ही पूरे गांव ही नहीं जिले में शोक की लहर दौड़ गई ।

गौरतलब है कि बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित बनवारीपुर के रहने वाले कैलाश शाह के बड़े पुत्र चंदन कुमार बीएसएफ त्रिपुरा में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से बात की थी और फिर उसी रात चंदन के शहीद होने की सूचना परिवार वालों को प्राप्त हुई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन कुमार जिस वक्त ड्यूटी में तैनात थे उसी वक्त एक हादसे की वजह से उनकी मौत हो गई । आज बीएसएफ के द्वारा हेलीकॉप्टर से शहीद चंदन कुमार के शव को बेगूसराय के अलाव स्थित हवाई अड्डा पर लाया गया जहां एसडीएम संजीव चौधरी ,डीएसपी राजन सिन्हा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शहीद के शव पर श्रद्धा सुमन तथा पुष्पमाला अर्पित किया। बाद में शहीद के शव को उनके पैतृक गांव लाया गया जहां आज उनका दाह संस्कार किया जाएगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ष

Related posts

Free 10 Casino No Deposit Required

Bihar Now

बिहार : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली…

Bihar Now

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा का पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत… “नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में संजय झा ने निभाई अहम भूमिका”…

Bihar Now