Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

अपनी मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गई । प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करने के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

बिहार नाउ से खास बातचीत करते हुए आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पटना में प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह सरकार की विफलता को दर्शाता है ।सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है। शिक्षकों पर लाठीचार्ज करना सरकार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी।

वहीं कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी इस घटना की निंदा  की।    अमरदीप झा, बिहार नाउ पटना

Related posts

NH पर करते हैं रात में सफर,तो हो जाइए सावधान !

Bihar Now

मीडिया में खबर चलने के बाद पीड़िता के घर पहुंचे दरभंगा के सांसद, CBI जांच की मांग की… DGP व दरभंगा SSP से बात कर त्वरित कार्रवाई करने की अपील…

Bihar Now

Big Breaking : बाहर फंसे छात्रों के स्वराज्य लौटने का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस,सीएम ने केंद्र को दिया धन्यवाद, विपक्ष ने छात्रों को जल्द लाने के लिए सीएम से किया आग्रह…

Bihar Now