Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षक बहाली को लेकर घमासान के बीच जेडीयू ने जारी किया “दिल्ली” का आंकड़ा …

बिहार के 1.20 लाख से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा आयोजन है। इस मौके पर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने आंकड़े जारी करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि बिहार दूसरे राज्यों के साथ महिलाओं को भी नौकरी देने में आगे हैं। बिहार शिक्षक भर्ती में 12 फीसदी दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी हैं…

नीरज कुमार ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 2023 में युवाओं को रोजगार देने के मामले में बिहार का यह एतिहासिक कदम है। पहली बार एक ही विज्ञापन से 1,20,336 शिक्षकों की बहाली हुई। नीरज कुमार ने कहा केंद्र ने हाल ही में नियुक्त पत्र बांटा था, जिसमें 51 हजार में मात्र 133 बिहार के निवासी हैं। इसमें महिलाओं की संख्या सिर्फ 21 है।

वहीं दूसरी तरफ बिहार है जहां एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली हुई जिसमें 48 प्रतिशत महिला शिक्षक हैं। यानी 57 हजार 854 महिला शिक्षकों को नौकरी दी गई है। बिहार शिक्षक लेख बहाली में कुल अभ्यर्थियों में 88 प्रतिशत बिहार के हैं। 12 फीसद बाहर के राज्यों के हैं। केरल, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड असम जैसे राज्य हैं..

बिहार ने इतिहास रचा हैं, आज एतिहासकि दिन है। वहीं आरोप लगाने वालों को नीरज कुमार ने कहा कि परीक्षाफल पर जिनकी नियुक्ति हुई है। उस पर आप लोग सवाल उठा रहे हैं? उनकी मेधा पर सवाल उठा रहे हैं? कह रहे हैं कि फर्जी बहाली है ?

इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग नौकरियां बांटतें हैं, और वो लोग ED के छापे मारवाते हैं। बिहार की महागठबंधन सरकार ने जो वादे किए वो पूरे किए हैं। आपको बता दें आज सीएम नीतीश कुमार 25 हजार शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा..

Related posts

खुटौना सीएचसी में प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने का मामला आया सामने, प्रसव के बाद बच्चा मरा। थप्पड़ मारने और गाली देने का भी है आरोप। जांच कमिटी गठित

Bihar Now

Big Breaking: दरभंगा में अपराधी ने युवक को मारी गोली,

Bihar Now

BJP विधायक के बिगड़े बोल…कहा – मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना सबसे बड़ा झूठा बात है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो