Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र लेने के लिए क्या लाना है और क्या नहीं लाना है ?… जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 25 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।  करीब 25 हजार शिक्षक कल पटना पहुंचेंगे।

इस बीच शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी कर कहा गया है कि अपने साथ कोई भी शिक्षक अभ्यर्थी सामग्री बैग, खाने का सामान, पानी का बोतल आदि लेकर गांधी मैदान में नहीं आएंगे। गांधी मैदान में पीने के पानी, शौचालय और यूरिनल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को प्रवेश उनके औपबंधिक नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड से ही मिलेगा। जिनके पास ये दोनों दस्तावेज नहीं होगा, उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा…

शिक्षा विभाग ने यह भी साफ किया है कि नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान शिक्षक अपना मोबाइल को बंद या साइलेंट मोड में रखेंगे। शिक्षक चिह्नित स्थान पर ही बैठेंगे।

शिक्षकों की सुविधा के लिए गांधी मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वारों के निकट हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से फोटो या वीडियो नहीं बनाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद संबंधित तस्वीरें वीडियो जिलों को अलग से उपलब्ध करा दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शांत रहना है और आपस में बातचीत या इधर-उधर चहलकदमी नहीं करनी है।

वहीं दूसरी ओर बीपीएससी के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षकों के पदस्थापन में गांवों के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट बताती है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों ऐप पर पढ़ें अवस्थित स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षक कम हैं।

इसको देख हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। इसी के हिसाब से नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने की तैयारी चल रही है। नौवीं दसवीं के शिक्षकों के सभी पद उन उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों को दिये गये हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं।

वहीं, 11 वीं और 12 वीं के अधिकांश शिक्षकों के पद भी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में ही रिक्त हैं। प्राथमिक स्कूलों में भी कमोवेश यही स्थिति है।

Related posts

“सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणियों से चुनाव आयोग बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां विपक्ष के भावनाओं के अनुरूप” …

Bihar Now

कारगिल के शहीदों को सलामी,22 साल पूरे होने पर पटना के कारगिल स्मारक पर दी गई सलामी… नम आंखों से याद किए गए वीर जवान..

Bihar Now

बिहार की राजनीति में ‘खेला’ की तैयारी या सिर्फ चिराग पासवान को बड़ा झटका ?… चाचा सहित LJP के 5 सांसदों ने छोड़ा चिराग का साथ !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो