Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षा मंत्री के घर मछली पार्टी के आरोप में निलंबित CO का निलंबन खत्म,फिर से मखदुमपुर में पदस्थापित…

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के PA के घर मछली पार्टी करने के आरोप में निलंबित किए गए मखदुमपुर के अंचल अधिकारी का निलंबन खत्म कर दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेश में कहा गया है कि DM जहानाबाद के पत्र से अंचलाधिकारी राजीव रंजन का थाना से जमानत प्राप्त होने की सूचना मिली।DM के पत्र में बताया गया कि अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता जहानाबाद द्वारा लॉक डाउन उल्लंघन संबंधी जांच प्रतिवेदन विभाग को समर्पित किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन का मामला नहीं बनने का उल्लेख किया गया। साथ ही लॉक डाउन के आरोप से बरी करने की अनुशंसा की गई।

डीएम की अनुशंसा के आलोक में अनुशासनिक प्राधिकार ने मखदुमपुर के अंचलाधिकारी को निलंबन से मुक्त करते हुए अंचल अधिकारी मखदुमपुर के पद पर पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके बाद विभाग ने राजीव रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त करते हुए अंचल अधिकारी मखदुमपुर के पद पर पुनर्स्थापित किया है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

उत्तर बिहार में अगले 72 घंटे भारी बारिश, आंधी, तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट..

Bihar Now

Big Breaking : कुशेश्वरस्थान का ‘किंग’ बना JDU, 12 हजार से ज्यादा वोटों से आरजेडी को दिया मात …

Bihar Now

“सु”शासन राज में बेखौफ अपराधी !…पटना में सरेआम ज्वेलरी शॉप के मालिक पर फायरिंग, विरोध में सड़क पर उतरे लोग…

Bihar Now