Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

शिवरात्रि पर शिव मंदिरों व बाबा गरीबनाथ में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, भक्तिमय हुआ माहौल…

शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में भक्तों का सुबह से जनसैलाब उमड़ा हुआ है …पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है … फिजाओं में हर हर महादेव की गूंज घुल चुकी है …

वहीं उत्तर बिहार का सबसे बड़ा शिवालय जिसे उत्तर बिहार का देवघर के नाम से भी जाना जाता है सुबह से महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों का जन सैलाब उमर पड़ा है।

 

आपको बताते चले की उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम से बड़ा कोई शिवालय नहीं भक्तों की ऐसी आस्था है कि सच्चे मन से बाबा से जो भी मन्नत मांगता है

बाबा उसकी सभी मुरादे पूरी करते हैं इसको लेकर उत्तर बिहार के कई जिले से श्रद्धालु आज महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिलाभिषेक करने सपरिवार पहुंचे हैं देखा जा सकता है कि किस तरह से चाहे बूढ़े हो जवां हो बच्चे हो या महिलाएं सभी मन में आस्था की उम्मीद के साथ जलाभिषेक करने बाबा गरीब नाथ दरबार पहुंचे हैं। पूछे जाने पर बाबा गरीब नाथ धाम के पुजारी अभिषेक पाठक ने कहा कि अब तक लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था उसके अनुसार ही पूजा पाठ के साथ विवाह संपन्न होगा शिव बारात भी आज निकलेगी जिसमें हत्यारा लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर यह बारात गुजरेगी और फिर बाबा गरीब नाथ धाम जाकर समापन होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलाए दीप, दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

पटना में “ENGINEERS GURUKUL” का शुभारंभ… Result-Oriented तैयारी करवाने का वादा…

Bihar Now

थभतबणढझढबघ है जहां पर सभह

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो