Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीबिहार

श्याम बसंत महोत्सव शुरू, हजारों की तादाद में लोगों ने निकाली निशान यात्रा…

सुपौल सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी में आज से श्याम बसंत महोत्सव शुरू हुआ ,दो दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओ ने निशान यात्रा निकालकर जय श्री श्याम के नारे से जिला मुख्यालय गुंजायमान रहा , इस निशान यात्रा की शुरुआत सदर बाजार के लोहिया चौक स्थित राजेश संथालिया के घर से निकलकर राधा कृष्ण ठाकुर बारी में समाप्त हुई। निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गाजे बाजे के साथ गुजरते हुए ठाकुर बाड़ी पहुँचा।

बताया गया कि आज शाम श्याम बसंत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक और गायिका भी शिरकत करेंगे जिसमे रेशमी शर्मा ,अमित पोद्दार ,राज पारिख,परविंदर पलक सहित कलकत्ता के डांस ग्रुप शामिल हो रहे है ।इसके लिए भव्य पंडाल का आयोजन किया गया है।महोत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

निशान यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए ,जिस मार्ग से यात्रा निकाली उसे साफ सुथरी और आकर्षक बनाया गया।निशान यात्रा के बाद सभी निशान ठाकुरबाड़ी में जमा किये जायेंगे और उसे इकट्ठा करके उसे खाटू स्थान भेजे जाएंगे।आज और कल दो दिनों तक श्री श्याम की पूजा अर्चना होगी 56 भोग लगाएं जाएंगे और फिर प्रसाद वितरण किया जाएगा।खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में शहर के अधिकांश लोग भाग ले रहे हैं ..

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

बिहार में आंशिक प्रतिबंध के साथ लॉकडाउन खत्म, सीएम नीतीश ने किया ऐलान…

Bihar Now

काम में लापरवाही बरतने को लेकर दो DSP पर कड़ी कार्रवाई…

Bihar Now

Pokies In New Zealand Secrets

Bihar Now