Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से जख्मी …

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा:-दरभंगा समस्तीपुर SH 88 मोड़वारा चौक में बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया- दरभंगा मुख्य मार्ग SH 88 मोड़वारा चौक निकट की है।

जहां तेज रफ्तार का भीषण कहर देखने को मिला है।शनिवार की देर रात बारात से लौट रही स्कॉर्पियो बीच सड़क पर खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

घटना के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई…

यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने मृतकों को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।सभी दरभंगा के बिरौल थाना के रहने वाले थे।

घटना को लेकर बताया गया कि कि बलगांव से बाराती बर्ररा गांव गई हुई थी वहां से लौटने के दौरान मोड़वारा चौक के निकट स्कॉर्पियो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बीच सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में उसने टक्कर मार दी. मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई.लोगो का कहना है..

इस भीषण हादसे का जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ सिंघिया प्रशासन है प्रशासन की लापरवाही से आज इतना बड़ा हादसा हुआ है 7 जून की रात हुई ट्रक दुर्घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद अभी तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा था। अगर प्रशासन के द्वारा इस ट्रक को यहां से हटा दिया गया होता जो आज इस तरह का हादसा नहीं होता और ना ही लोगों की जान जाती।

 

Related posts

JNU मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर का विपक्षी पार्टियों पर आरोप, कहा- देश की तमाम यूनिवर्सिटीज में हिंसा का माहौल पैदा कर रही है कांग्रेस व आप !

Bihar Now

Bihar Now

जाने माने शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना संक्रमित थे..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो