Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सनकी पति ने कई बार चाकू से हमला कर अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या, चाकू मारने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद…

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में शनिवार को मंदिर से पूजा कर लौट रही पत्नी छोटी उर्फ सोनल सिन्हा पर सनकी पति कुंदन राम ने चाकू से कई बार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद आनन- फानन में फौरन परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही पत्नी छोटी उर्फ सोनल सिन्हा की मौत हो गई। घटना की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस आरोपित पति कुंदन राम की तालाश में जुटी हुई है।….

बताया जाता है कि कुंदन राम ने मोहल्ला की ही छोटी उर्फ सोनल सिंहा से प्रेम प्रसंग में तीन वर्ष पूर्व शादी किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चला। इस दौरान एक पुत्र भी हुआ, फिर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया और झगड़ा धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।

जिस वजह से पत्नी छोटी उर्फ सोनल सिंहा को कुंदन राम ने घर से निकाल दिया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। छोटी उर्फ सोनल सिन्हा भी अपने नैहल मे रह रही थी। शनिवार को जब छोटी उर्फ सोनल सिंहा अपनी बहन के साथ शिव मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर लौट रही थी तो अचानक रास्ते में कुंदन राम आया और पत्नी को रुकवा कर पुत्र को मांगने लगा।

जब पत्नी ने कोर्ट से बच्चा लेने की बात कही तो कुंदन राम चाकू निकाल कर पत्नी के पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगहों पर वार कर दिया। जिससे पत्नी छोटी उर्फ सोनल सिंहा घायल हो गई फिर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

 

Related posts

Breaking : बिहार में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव…

Bihar Now

BJP पर RJD का जोरदार हमला… निराश और हताश भाजपा अब बदहवास हो गई है…

Bihar Now

Breaking PMCH के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो