Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सम्राट चौधरी पर ‘PK’ का तंज… “बिहार में नेता बनना है, तो बड़े बाप का लड़का होना जरूरी, तभी लगेगा जाति का ठप्पा”..

समस्तीपुर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी, वहीं उनके पिता शकुनी चौधरी कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे, फिर लालू की सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद नीतीश की सरकार में मंत्री और मांझी की सरकार में भी मंत्री थे। वे किस जाति से आते हैं, वे कुशवाहा हैं, ये कहना ठीक नहीं होगा।

बिहार में नेता बनने के लिए बड़े बाप का लड़का होना जरूरी है, क्योंकि तभी जाति का ठप्पा लगेगा। ये बातें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को समस्तीपुर के मोहनपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहीं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राजनीति में सिर्फ वही आ सकते हैं, जिनके माता-पिता, परिजनों के पास पैसा हो। बीते 30 सालों में बिहार में 1250 परिवार के लोग ही विधायक, सांसद बने।

*100 में 80 लोग 32 साल की उम्र आते-आते छोड़ देते हैं राजनीति: प्रशांत*

प्रशांत किशोर ने कहा कि युवा वर्ग नेता बनने की चाह में राजनीतिक संगठनों से जुड़ जाते हैं और वही नेता उन्हें जेल भरो, रोड पर बैठो, भीड़ का हिस्सा बनने जैसे कामों में लगाते हैं। कुछ सालों के बाद उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है।

100 में से 80 युवा 30-32 की उम्र तक राजनीति छोड़ देते हैं। जो बच जाते हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां नोटपैड पकड़ा देती हैं और वे छूट भइया दलाल बन जाते हैं। छोटे-मोटे काम कराने के लिए सरकारी मुलाजिमों को पैसे देते हैं और खुद भी दलाली कमाते हैं।

गांव-समाज में उनकी छवि चालू पुर्जे वाली बन जाती है। किसी के पीछे दौड़ने से कोई नेता नहीं बनता, अगर आपको नेता बनना है, तो समाज से जुड़ें। 100-500 लोग आपके पीछे घूमने चाहिए, तो आप नेता बन जाएंगे।

Related posts

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! … 11 जिंदा कारतूस के साथ 3 हथियार तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now

मोतिहारी में डूबने से दो किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

आमने-सामने राजभवन और के के पाठक !… VC को पत्र जारी, कुलाधिपति सर्वोपरि, केके पाठक का आदेश मानने की जरूरत नहीं..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो