Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सरकार बदलते ही मिल गई सहमति !… दरभंगा के शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स, जल्द शुरू होगा निर्माण…

दरभंगा एम्स के लिए शोभन में प्रस्तावित जमीन को लेकर केंद्र और बिहार सरकार के बीच चल रहे सियासी टकरार अब खत्म होते हुए नजर आ रही है ..  खत्म भी क्यों न हो, क्योंकि बिहार में अभी एनडीए की ही सरकार है… ऐसे में दरभंगा एम्स निर्माण के लिए शोभन में प्रस्तावित जमीन पर निर्माण की हरी झंडी मिल गई है …

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद ने इसकी जानकारी साझा की है… उन्होंने लिखा है कि हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि का सर्वेक्षण करने 18-19 मार्च 2024 को दरभंगा आई केंद्र सरकार की तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में उक्त भूमि को एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त बताया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रस्तावित भूमि पर एम्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इस मंजूरी के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा डी तथा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति अपनी ओर से तथा संपूर्ण मिथिलावासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। हमें विश्वास है, दरभंगा में एम्स का निर्माण अब जल्द शुरू होगा।

प्रस्तावित भूमि पर एम्स निर्माण की मंजूरी मिल जाने के बाद, राज्य सरकार अब जल्द ही संपूर्ण भूमि (150 एकड़ से अधिक) केंद्र को नि:शुल्क हस्तांतरित कर देगी। साथ ही, अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने तथा वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठा

Related posts

Au Pokies No Deposit Bonus Codes

Bihar Now

बिहार में सवर्णों में भूमिहार और पिछड़ों में यादव सबसे गरीब, सवर्णों में कौन सबसे खुशहाल, भूमिहारों के आंकड़े ने चौंकाया…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो