Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सवालों की बौछार के साथ “तीर” के शासन पर तेजस्वी का तंज !…

बिहार में चुनावी साल होने को लेकर राजनीतिक तापमान भी बढ़ते नजर आ रही है… पोस्टर वार से इतर एक बार फिर तेजस्वी नीतीश कुमार जमकर हमला बोला है.. लेकिन इस बार नीतीश पर सवालों के जरिए हमला की गई है…

तेजस्वी यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार से तमाम सवालों का जवाब मांगा है… तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से क्या सवाल किया, पढ़िए आगे…

तेजस्वी बेरोज़गारी पर बिहार सरकार से निम्नलिखित सवाल पूछना चाहते है:-

1. 15 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में IT कंपनियाँ क्यों नहीं आ सकती ? IT park और SEZs क्यों नहीं बन सकते?
2. बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेकों विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल, सब्ज़ियों का इतना उत्पादन होता है तो फिर इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्यों नहीं लग सकते ? 15 वर्षों की सरकार बताए?
3. बिहार दूसरे प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश से मछली ख़रीदता है ? 15 वर्षों की सरकार बताए कि हम बिहार में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं करते कि बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहाँ ज़िलावार मछली बाज़ार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते?
4. 15 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफ़िक क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते?
5. 15 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में Dairy प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते? बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता ?
6. 15 वर्षों की सरकार बताए, उन्होंने लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया? बड़े पैमाने पर इन उद्योग़ो को बढ़ावा क्यों नहीं दिया जा रहा ?
7. बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएँ हैं। 15 वर्षों की सरकार बताए उन्होंने बिहार को अबतक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया ?
8. सरकार विभिन्न विभागों में लंबित लाखों रिक्तियों पर नियुक्तियाँ क्यों नहीं करती ?
9. 15 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती?
10. सरकार बिहार के स्थायी निवासियों के लिए 90 फ़ीसदी नौकरी आरक्षित करने का प्रावधान करने वाली हमारी डोमिसाइल नीति की माँग स्वीकार क्यों नहीं करती ?
11. 15 वर्षों की सरकार बताए कि आपने 15 वर्षों में कुल कितनी नौकरियाँ दी?‬‬‬‬
12. 15 वर्षों में हुई कुल नियुक्तियों का ज़िलावार और जातिवार आँकड़ा प्रस्तुत करे?‬
13.
14. 15 वर्षों में कुल कितना पलायन हुआ? बिहार में पलायन क्यों हो रहा है ?
15. 15 वर्षों में बिहार में कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारख़ाने लगे?
16. 15 वर्षों में पहले से चालू कितनी चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं दूसरे उद्योग और कारख़ाने बंद हुए और उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई?
17. 15 वर्षों में बिहार से कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?
18. बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है ?

देे

Related posts

अब इंतजार खत्म !… मैथिली वेब सिरीज़ “नून रोटी” 27 अक्टूबर को होगी रीलीज … बेरोज़गारी और पलायन को किया गया रेखांकित…

Bihar Now

RJD विधायक का फिर विवादास्पद बयान,‌‌कहा – पूजा करने का ठेका सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं, रामायण के सभी पात्र काल्पनिक…

Bihar Now

The Casino Townsville

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो