Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय, सहरसा और खगड़िया दौरे पर आज होंगे सीएम नीतीश कुमार…

धनंजय झा, बेगूसराय के साथ  बी.एन.सिंह.पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को जल जीवन हरियाली यात्रा पर बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के सादपुर में पहुंचेंगे,इसके खगड़िया और सहरसा का दौरा करेंगे…

इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के अलावा हरियाली जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव भी जाएंगे। वहां सीएम 22 सौ करोड़ की लागत से 250 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं लगभग 73 करोड़ की 126 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे दो करोड़ 20 लाख की लागत से जीर्णोद्धार किए गए बैसी जलकर का निरीक्षण करेंगे। यहां वे जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे सहरसा के दिवारी पंचायत के विषहरी स्थान भी पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री हरियाली यात्रा संबंधी स्थल का भ्रमण, जागरूकता सम्मेलन व समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

अपनी यात्रा के दौरान रविवार को सीएम और सुपौल में रहेंगे। रविवार की रात सीएम सुपौल सर्किट हाऊस में रुकेंगे। वहीं शनिवार को रात्रि प्रवास मधेपुरा में करेंगे।

Related posts

पूर्व MLA अनंत सिंह की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से भी खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Bihar Now

शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चन्द्र ठाकुर… JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों के नाम….

Bihar Now

बिहार में कोरोना का कहर जारी… मधुबनी में कोरोना के 13 नए मामले आए सामने.. बिहार का आंकड़ा पहुंचा अब तक 466 पर

Bihar Now