Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा जिला प्रशासन ने मशाल जुलूस निकालकर लोगों से की अपील, निर्भीक हो कर करें मतदान…

सहरसा में मतदान के पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी एवं पुलिसअधीक्षक के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मतदाता को जागरूक हेतु मशाल जुलूस निकाल कर मतदाता से आह्वान किया कि निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें…

बता दें कि तीसरे आखिरी चरण के कल यानी 7 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर सहरसा में जिला प्रसासन ने लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए 1865 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सहरसा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र में 77 महिषी एवं 76 सिमरीबक्तियारपूर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होना है कारण दियारा क्षेत्र होने कारण ।जबकी दो विधानसभा क्षेत्र में 75 सहरसा एवं 74 सोनवर्षा विधानसभा में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है ।

सहरसा जिले में कुल मतदाताओं की संख्यां 13 लाख 13 हजार 7 सौ 77 हैं। कल होने वाले चुनाव के लिए मतदान कर्मी और पुलिस बल आज evm मशीन लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। भयमुक्त चुनाव कराने के लिए जिला प्रसासन ने तकरीबन दस हजार पुलिस व अर्धनसैनिक बलों को सुरक्षा में लगाया है। कुल मिलाकर जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए कमर कस ली है।

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

बिहार में चंद घंटों की बारिश में “अस्पताल” बना झील, जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

बड़ी खबर: पटना में बम ब्लास्ट, 8 लोग घायल, दहशत सा‌ माहौल…

Bihar Now

New Slot Games Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो