Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा में अपराधियों का तांडव, पंचायत के पंच को मारी गोली,‌ स्थिति नाजुक…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो हेड

सहरसा में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पंचायत के पंच के सीने ने गोली दाग दी है । जानकारी अनुसार लूटपाट के दौरान पंचायत के पंच के सीने में गोली मारी है जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

घटना सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी नहर के समीप की बताई जा रही है जख्मी की पहचान जिले के कहरा के दिवारी पंचायत के भरौली गांव के रहने वाले है । बताया जा रहा है की जहां लूटपाट के दौरान 40 वर्षीय बंटी सिंह को अपराधियों ने गोली मार दिया है । वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार भी निजी अस्पताल पहुंचे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

जख्मी के परिजन नवल किशोर सिंह ने बताया की बंटी सिंह सहरसा से अपने घर जा रहा था उसी दरमियान जैसे ही वे दिवाली नहर के समय पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूटपाट करने का प्रयास किया जिसका विरोध किए जाने पर सीने में अपराधियों ने गोली मार दी ।

Related posts

बढ़ते अपराध को लेकर SP पर जमकर गरजे गिरिराज !…

Bihar Now

पटना में फिर एनकाउंटर, भागने की फिराक में था बालू कारोबारी मर्डर केस का आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली…

Bihar Now

हादसे पर मातम, नाव डूबने से 8 लोगों की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो