Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

सहरसा में अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. हथियारों का जखीरा बरामद..

सहरसा : बिहार में जहाँ लोकडॉन के दौरान पुलिस एवं जिला प्रशासन कोरोना गाइड लाइन को पालन करने में दिन रात एक कर काम कर रहे हैं वही अपराधी अपने आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु योजना बनाने में मशगूल है। इसी कड़ी में शनिवार को किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहे चार अपराधियों को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार भी मिला है. रविवार को एसपी लिपि सिंह ने अपराधियों के गिरफ्तारी का खुलासा किया ।एसपी लिपि सिंह ने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढा स्थित नहर पर 7-8 अपराधी हथियार से लैस होकर बड़ी घटना करने की फिराक में थे. सूचना के आधार पर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष राजमणि,एसआई सतेन्द्र सिंह,जितेंद्र कुमार,एएसआई पतरिंग पासवान,नकुल पासवान,पंकज कु० गुप्ता की विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने चारों अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान इनके पास से एक 7.65एमएम की एक पिस्टल,6 गोली,1 देशी कट्टा,2कारतूस,2मोटरसाइकिल,5मोबाईल एवं 2 कार्टून कोरेक्स बरामद किया गया है.।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर सुपौल ज़िले के किशनपुर थाना क्षेत्र से दो एवं सदर थाना सहरसा के गंगजला में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अपराधियों में सुपौल ज़िले के गढ़ बरूआरी के अभिजीत कुमार,किशनपुर सुपौल के परुषोतम कुमार,ओमप्रकाश यादव,सहरसा के बिहरा थाना के मुकेश कुमार,नीरज कुमार, सदर थाना क्षेत्र के भेलवा से अभिषेक कुमार एवं गंगजला से उत्कर्ष कुमार है।
एसपी के अनुसार सभी गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। ज़िले के कई थानों में इनके ऊपर संगीन मामले पूर्व से भी दर्ज है और कई कांडों में जेल भी जा चुके है। गिरफ्तार अपराधी अभिजीत कुमार पर सदर थाना में 7,बिहरा थाना में 2 एवं बनगांव थाना में 1,अभिषेक शर्मा पर सदर थाना में 2,बिहरा में 1,परुषोतम कुमार पर सदर थाना सहरसा में 2,मुकेश कुमार पर बिहरा और सौरबाजार थाना में 1-1,नीरज और उत्कर्ष पर सदर थाना में 1-1 मामले दर्ज है ।

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन

Related posts

बिहार में अब तक कोरोना का कुल केस पहुंचा 16, गोपालगंज के शख्स का रिपोर्ट आया पॉजिटिव…

Bihar Now

Lightning Slots Pokies

Bihar Now

लालू-नीतीश के शासनकाल पर जबरदस्त प्रहार !… “बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ भी नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को बनाया जा रहा मजदूर”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो