Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा में नाला में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, जिम्मेदार कौन ?…

सहरसा सदर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर वर्षों से गाँधीपथ में नाले की स्थिति जर्जर है,जगह जगह नाले से ढक्कन गायब है।आज एक युवक की बिना ढक्कन वाले नाले में गिड़ने और बुरी तरह फँस जाने के बाद जेसीबी बुलाकर निकाल गया। लेकिन अफसोस जबतक निकाला जाता व्यक्ति की मौत दम घुटने से हो गयी।

आखिर कौन लेगा इस बात की जिम्मेदारी?गाँधीपथ, डीबी रोड, अनुराग गली सहित नगर निगम के लगभग सभी नालों की स्थिति दयनीय है।लोग जान जोखिम में डालकर ही इन सड़कों से गुजरते हैं। कई वार लोगों ने नाले की ढक्कन मरम्मती के लिए जिला पदाधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा है किंतु कोई आजतक संज्ञान नही लिया है।

शायद अधिकारीगण किसी के मौत के इन्जार में थे । आज युवक के नाले में गिरने से मौत के बाद क्या जिला प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुलेगी या नही यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

Related posts

बरौनी फर्टिलाइजर के अंदर संदेहास्पद स्थिति में एक मजदूर की मौत पर सवाल !…

Bihar Now

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्देश…

Bihar Now

पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो