Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सामुदायिक भवन में बैठने को लेकर गरजी बंदूकें, एक की मौत, 10 जख्मी…

घायलों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल, एक गंभीर

कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जनचक की घटना

भोजपुर में अपराधिक घटना थमने का नाम नही ले रहा है। भोजपुर जिले में सोमवार की दोपहर सामुदायिक को लेकर एक बार फिर बंदूके गरजी हैं। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही 10 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक दुर्जनचक निवासी सियाराम राय है। वही घायल संजीव राय की हालत गंभीर है। जख्मी बिट्टू कुमार उर्फ रोहित, तिलासुंदर देवी, नीतीश कुमार समेत अन्य का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि कोईलवर प्रखंड के दुर्जनचक गांव में विधायक फंड से बने सामुदायिक भवन में बैठने को लेकर पहले जमकर मारपीट हुई,उसके बाद एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर जमकर गोलीबारी की गई ।

घायलों का कहना है कि दबंगों द्वारा समुदायिक भवन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है,जब सामुदायिक भवन के चबूतरा पर गांव के कुछ लोग बैठे थे तब दबंगों द्वारा पहले मारपीट की गई उसके बाद अन्धाधुंध फायरिंग किया गया। गोलीबारी की घटना में महिला,बच्चे समेत 10 लोगों को छर्रा लगा है जिसमे एक कि मौत हो गयी है और 10 लोग जख्मी है ।टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वही घटना स्थल पर पहुंच कर कोईलवर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गयी है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

Bihar Now

कोरोना काल में कलाकारों को सम्मानित करेगी बिहार सरकार – आलोक रंजन झा, मंत्री, बिहार सरकार…

Bihar Now

“पीड़ित लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो