Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सारण हिंसा में हुई मौत पर सियासी तंज, RJD का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा – हार की बौखलाहट में भाजपा हिंसा पर उतारू…

पटना ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने छपरा में‌ राजद कार्यकर्ताओं की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में बुरी तरह से हार रही भाजपा बौखला कर अब हिंसा पर उतारू हो गई है।

ज्ञातव्य है कि आज सबेरे छपरा के भीखारी चौक के पास चाय पी रहे राजद समर्थकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई और दो लोगों को गंभीरावस्था में पीएमसीएच में भर्ती किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान हो गयी है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि कल चुनाव के दौरान राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य बुथों की निरीक्षण के दौरान जब उक्त बुथ पर पहुंची तो भाजपा समर्थकों द्वारा उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी जाने लगीं और उनके उपर जानलेवा हमला किया गया।

भाजपा समर्थकों द्वारा स्थिति को तनावपूर्ण बनाने का काफी प्रयास किया गया। पर राजद समर्थकों ने काफी संयम का परिचय देते भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अन्य दिनों की तरह आज सबेरे जब कुछ लोग एक चाय की दूकान पर चाय पी रहे थे जिसमें कई स्थानीय राजद समर्थक भी थे ।

इसी बीच भाजपा समर्थकों ने अकारण चाय पी रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जबतक वहां उपस्थित लोग कुछ समझ पाते कई लोगों को गोलियां लग गई जिसमें चन्दन कुमार की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। जबकि गुड्डू कुमार और मनोज कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गया और दूसरे की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रकार समाज के सभी जाति, वर्ग और धर्म के लोगों का समर्थन राजद और इसके गठबंधन के उम्मीदवारों को मिल रहा है उससे भाजपा काफी बौखला गई है । और बिहार के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार में उपस्थिति के दौरान उनके पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रकार का हरकत करना कई सवालों को खड़ा करती है। वह भी जब कल रात उनके द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र दिया गया हो और सबेरे – सबेरे राजधानी के ठीक बगल वाले जिले में इस प्रकार का दुस्साहस करना काफी गंभीर मामला है।

राजद प्रवक्ता ने दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल करने की मांग की है। राजद प्रवक्ता ने चुनाव आयोग से स्वत: संज्ञान लेकर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts

Bihar Now

संगठित गैंग चलाने वालों की अब खैर नहीं !… राज्यभर के सुपारी किलर्स का बनेगा डाटाबेस, STF ने बनाई विशेष सेल…

Bihar Now

Newcastle Casino In Aurora Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो