Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सिवान जंक्शन पर अपराधियों ने दिनदहाड़े रेल यात्री को मारी गोली, यात्रियों में दहशत का माहौल

सीवान  जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर  दुस्साहसी अपराधियों ने दिनदहाड़े रेल थाना पुलिस को चुनौती देते हुए एक  रेलयात्री को सरेआम कनपटी पर सटाकर गोली दाग दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।मौत के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग तितर-बितर होने लगे। उधर घटना की सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने आनन-फानन में घायल अवस्था में  रेल यात्री को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मोहम्मद मोतिउर रहमान के पुत्र मोहम्मद फैसल(30 वर्ष)के रूप में की गई है। मौत की पुष्टि के बाद रेल थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के संबंध में रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अपने परिवार के साथ हावड़ा जाने के लिए सिवान जंक्शन पर बाघ एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर ही रहा था कि इसी बीच अपराधियों ने मोहम्मद फैसल को कनपट्टी में सटाकर  गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में सिवान रेल थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी। उधर घटना की सूचना जैसे ही सिवान एसपी नवीन चंद्र झा को लगी तो श्री झा के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ सदर समेत कई पुलिस पदाधिकारी दल -बल के साथ सिवान सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की छानबीन में जुट गए। वहीं घटना की सूचना जैसे ही मृतक के गांव व उसके परिजनों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में परिजन सिवान सदर अस्पताल पहुंचे। ।

राजेश कुमार

Related posts

पटना में वाहन जांच के दौरान 3 पुलिसकर्मी को रौंदा, महिला सिपाही की मौत, दारोगा समेत 2 जख्मी … स्कॉर्पियो पर लगा था BJP का झंडा, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

नीतीश की वर्चुअल रैली की निकल गई हवा, जनता का स्पष्ट संदेश कि अब सिंहासन छोड़ो नीतीश – RJD

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो