Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में ‘खूनी’ खेल !…जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार, छावनी में तब्दील पूरा इलाका…जिम्मेदार कौन ?

नालंदा में बुधवार का दिन खूनी संघर्ष का दिन रहा जहां छबीलापुर थाना इलाके के लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद में खूनी खेल में एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना के संबंध में मृतक का पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से 50 बीघा जमीन को लेकर अपने महेंद्र यादव अपने ही गौतिया परशुराम यादव बिंदा यादव यद्दु यादव के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि इस विवाद को लेकर राजगीर थाने में सुलह भी कराया गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है।

आज लालू यादव,गुड्डी यादव नीतीश यादव समेत कई लोगो के साथ जबरन हथियार से लैश होकर खेतों की जुताई कर रहे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी महेंद्र यादव और उनके परिवार वालों को लगी तो तुरंत घर के सभी सदस्य गुड्डी यादव नीतीश यादव लालू यादव समेत सभी को खेत जोतने से मना किया और न्यायालय में लंबित जमीन के विवाद के फैसले के इंतजार करने को कहा। लेकिन पूर्व से मारने के इरादे से आए गुड्डी यादव पिंटू यादव नीतीश यादव लालू यादव छोटू यादव समेत 40 के संख्या में हथियार से लैस होकर महेंद्र यादव और उनके परिवार वालों के ऊपर हमला कर दिया।

इस घटना में महेंद्र यादव धीरेंद्र यादव बिंदा यादव यदु यादव पिंटू यादव मधेश यादव सिंबल यादव की मौत हो चुकी है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस हरिप्रसाद और पुलिस उपाधीक्षक राजगीर समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली खून से सना पूरा गांव की गलियां अच्छी ठीक कर गवाही दे रही है किस गांव में खूनी खेल किस तरह से खेला गया होगा फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेजा जा रहा है मरने वालों में सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ..अभी तक इसमें दो की गिरफ्तारी हुई है।

 

Related posts

Cheat New Au Pokies

Bihar Now

CAA के समर्थन में हो रहे राष्ट्रीय उलेमा कांफ्रेंस में जोरदार हंगामा, विरोध के लगे नारे…

Bihar Now

No Deposit Casino Bonus Codes Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो