Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सीतामढ़ी में अनोखी शादी… 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की हुई धूमधाम से शादी

सीतामढ़ी : कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती है. हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया हुआ है. एक ऐसा ही कुछ नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला. जहां एक 3 फीट दुल्हन की 3 फीट के दूल्हे के साथ धूमधाम से शादी कराई गई. इन दोनों की अनोखी शादी की चर्चा जिलेभर में हो रही है.

दुल्हन पूजा सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड की रहने वाली है. जिसकी उम्र 21 साल है. वहीं दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है. दोनो की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई है. दूल्हा, दुल्हन के परिवार वाले इस शादी में शामिल हुए.

बताया जा रहा है कि 3 फीट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में थे. आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ियां बना ही दी. पुनौरा धाम में 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की यह अनोखी शादी हुई है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी.

Related posts

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल‌ 14 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

पंद्रह अक्टूबर को खुलेगी सहरसा वैष्णो देवी टूरिज्म ट्रेन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो