Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सुपौल में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, अधिकारियों ने की पुष्टि, मुर्गी को मारने का काम शुरू…

-सुपौल में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है .सदर थाना के छपकाही गांव के कुछ वार्डों से ली गयी सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है .जिसके बाद पशुपालन विभाग के द्वारा 1 किमी परिधी के मुर्गे मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरु कर दिया गया है .वही 9 किमी परिधी के ईलाके की जांच भी शुरु कर दी गयी है

.दरअसल बीते 2 सप्ताह पहले छपकाही गांव के वार्ड 1 से लेकर 11 तक में कुछ मुर्गे मुर्गीयों और बत्तख की अचानक छटपटा कर मौत होने लगी थी .वही लोगो ने कई कौअे को भी मरा हुआ पाया .जिसके बाद पशुपालन की टीम ने गांव जाकर जांच की .उसके बाद पटना से टीम बुलाकर सभी कुछ इन्फेक्टड पक्षियों का सैंपल लिया गया .

जिसकी जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई .निदेशक पशुपालन पटना के आदेश के बाद आज डीएम कौशल कुमार और एसपी डी अमर्केश के संयुक्त आदेश से रीपेड रेसपांस टीम का गठन कर पक्षियों को मारने का काम शुरु कर दिया गया है .वही ईलाके के 1 से 9 किमी तक के सभी गांवो को चिन्हित करने के लिए टीम बना दी गयी है ताकि समय रहते बर्ड फ्लू सीमित दायरे में रोका जा सके

.छपकाही गांव को केंन्द्र मानते हुए 1 किमी परिधी के सभी गांवों के मुर्गे मुर्गीयों की किलिंग के लिए पशुपालन विभाग ने 4 टीम का गठन किया है .इस बाबत जिला पशुपालन पदाधिकारी राम शंकर झा बताते है कि सभी पक्षी पालकों को मुआवजा भी दिया जायेगा .वही सभी को इससे निपटने के लिए जानकारी भी दी गयी है .

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

JDU ऑफिस में नीतीश के साथ पीएम मोदी की दस्तक !.. पहली बार जेडीयू ऑफिस में लगे नीतीश-मोदी के पोस्टर…

Bihar Now

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत,मातम सा माहौल…

Bihar Now

जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का जबरदस्त विरोध, मुर्दाबाद के लगे नारे,हंगामा देख बैरंग वापस लौटे आरसीपी सिंह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो