Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“सु”शासन राज में दरिंदगी !… पटना में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म,एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर…

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है…. सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों में सनसनी फैल गई…. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी….

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना एम्स भेजा है, जबकि इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई…. घटना के बाद डॉग स्क्वायड और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है….

. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सहेली जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष एवं 8 वर्ष बताई जा रही है, सोमवार को अपने घर से गोइठा लाने के लिए पास मे गई थी…. इस दौरान दोनों सहेली अचानक लापता हो गई…..

परिवार वाले लोगों ने दोनों की काफी खोजबीन की मगर कही पता नहीं चल सका….. मंगलवार को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि दोनों लापता सहेलियां का शव कुछ दूर एक चंवर में पड़ा है…. परिवार के लोग आनन-फानन में जब वहां पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची बदहवास वहां बैठी है, जबकि एक बच्ची का शव चवर में एक बाउंड्री के नजदीक पड़ा है…. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई….

गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी…. सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया…..घटना के बाद फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए….

इस मामले को लेकर फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग से पूछे जाने पर क्या यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है…. उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है….

वही गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियों के शरीर के आधा कपड़ा निकाला था, जिससे यह प्रतीत होता है कि दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है….

 

Related posts

बिहार BJP पर “PK” का जोरदार हमला… आज बिहार में किसी बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है…

Bihar Now

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण…

Bihar Now

अपराधी पकड़वाइए, 50 हजार का इनाम पाइए…DGP ने जारी किया आर्डर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो