Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

हर हर महादेव” के जयघोष के साथ रितेश पांडेय के नए गाने ने बनाया माहौल, गाना हुआ वायरल…

सुपर स्टार रितेश पांडेय और सारेगामा हम भोजपुरी का नया गाना “हर हर महादेव” ने भोजपुरी भक्ति संगीत की दुनिया में माहौल बना दिया है। यह गाना “हर हर महादेव” जयघोष के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय का तांडव नृत्य भी मुख्य आकर्षण है, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रही है। गाने की मेकिंग काफी उत्कृष्ट है और गाना बाबा भोलेनाथ की भक्ति में झूमने को मजबूर कर देने वाला है। इसलिए यह गाना तेजी से वायरल हो भी हो रहा है।

लिंक : https://youtu.be/xWjf88rKQqU

रितेश पांडेय ने अपने गाने को लेकर कहा कि “हर हर महादेव” ऐसा जयघोष है, जिसे हम अपने बचपन से सुनते आए हैं। आज हमने उसे अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है।

इस बार भी हमने मिलकर एक क्लास भक्ति गाना बनाया है, जो शिव भक्तों के साथ – साथ तमाम संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाली है। आपको बता दें कि रितेश पांडेय इस सावन कई गाने लेकर आ चुके हैं, जिनमें उनका यह लेटेस्ट गाना है। इस गाने को अब तक 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है और तेजी से वायरल भी हुआ है।

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से भी इस गाने को भक्ति का माहौल बनाने वाला गाना बताया गया है। कहा गया है कि ऑडियन्स को उनकी पसंद के अनुसार, सारेगामा हमेशा गाने लेकर आती है। वो भी पूरी गुणवत्ता के साथ। आपको बता दें कि “हर हर महादेव” की गीतकार मंजिल मीत और संगीतकार डी पी यादव हैं। इसके म्यूजिक वीडियो में वे खुद नजर आए हैं और इस गाने के वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सनी हैं। एडिटर प्रांजल सिंह हैं। डीओपी संतोष यादव और नवीन हैं।

Related posts

Ontario Australia Casinos

Bihar Now

DMCH में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर अधीक्षक की अनोखी पहल, सप्ताह में होगी दो दिवसीय बैठक…

Bihar Now

प्रख्यात समाजसेवी व बिहार सरकार के मंत्री के नाना जगदीश झा का निधन, इलाके में शोक की लहर….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो